अद्वितीय योगदान एवम अदम्य समर्पण के लिए मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया

कु.मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय बादलपुर (गौतम बुद्ध नगर) के भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत तथा 13 गर्ल्स एन. सी.सी. बटालियन ग़ाज़ियाबाद में एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर के दायित्वों का निर्वहन कर रहीं डॉ.(लेफ्टिनेंट) मीनाक्षी लोहनी को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एन.सी.सी के प्रति उनके अद्वितीय योगदान एवम अदम्य समर्पण के लिए मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उक्त के अतिरिक्त उनको सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। उक्त सम्मान पदक उनको एन. सी.सी. निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में दिनाँक 27/11/2019 को एन.सी.सी. दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के अवसर पर मेजर जनरल राकेश राणा (ए.डी.जी) द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्ति के उपरान्त महाविद्यालय आगमन पर संस्था की प्राचार्या एवम शिक्षक सदस्यों द्वारा उनको सम्मानित किया गया। अपने स्वागत संबोधन में संस्था की प्राचार्या डॉ. दिव्या नाथ ने डॉ. मीनाक्षी लोहनी की इस विशिष्ट उपलब्धि को महाविद्यालय के गौरव और महाविद्यालय की छात्राओं के लिए प्रेरणा के रूप में परिभाषित किया।

  •               

Leave a comment