पंडित अम्बर स्वामी बने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पंडित अम्बर स्वामी बने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष
उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली:   
पिछले दिनों चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के संरक्षक शारदा पीठम श्रृंगेरी मठ के श्रद्धेय जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीरथ जी एवं चेयरमैन आदरणीय पंडित मांगे राम शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के सी पांडेय जी ने World Brahman Federation - Youth विंग के नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गठन किया।





अब इसके अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अंबर स्वामी होंगे। 14 अप्रैल 2022 को दिल्ली के उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक घोषणा के साथ सभी पदाधिकारियों को पदयुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के वाईस चेयरमैन पंडित आर एस गोस्वामी , वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष के सी पांडेय , वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के उपाध्यक्ष केंद्र प्रकाश शर्मा , कैलाशपति शर्मा , रवि कांत शर्मा , प्रह्लाद शर्मा और राष्टीय महामंत्री राजेश कौशिक एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बलबीर शर्मा , दुष्यंत गौतम एवं अन्य गणमान्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया










पंडित राजेश झा राष्ट्रीय सचिव व सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि यहाँ आयोजित भव्य समारोह में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के यूथ विंग के अध्यक्ष अंबर स्वामी के नियुक्ति की औपचारिक रूप से घोषणा एवं स्वागत सम्मान हुआ। ज्ञात है कि पंडित अंबर स्वामी मूलतः गाजियाबाद के निवासी हैं एवं यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लास्गो, यू.के से एमबीए व् यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीनविच से आईटी में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं साथ ही ब्राह्मण समाज के लिए निरंतरता से काम करते हैं। पूर्व में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री व आईटी के प्रभारी रह चुके हैं 












अंबर स्वामी भारतीय जनता पार्टी में भी विभिन्न दायित्व पर रह चुके हैं वर्तमान में वह पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के आईटी संयोजक हैं और पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सह प्रभारी- आईटी के दायित्व निर्वहन कर चुके हैं l वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन युवा विंग के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर मनोज गौतम की नियुक्ति हुई है, पंडित मनोज गौतम निरंतरता से ब्राह्मण समाज और हिंदू जागरण मंच के उत्थान के लिए देश भर में कार्य कर रहे हैं 
















संगठन के नए प्रारूप में एक संगठन महामंत्री, 8 महामंत्री, 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 32 सचिव, 26 राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति हुई है l देश भर के 16 प्रदेशों के पदाधिकारियों का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है l युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर मनीष शर्मा फरीदाबाद, राजीव शर्मा गौतमबुद्ध नगर, बुद्धेश कौशल राजस्थान से, मानस चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल से, दक्षिश महाराज जम्मू कश्मीर से, पीयूष मिश्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश से नियुक्ति हुई है 


















साथ ही वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उत्तर प्रदेश से गिरीश सारस्वत एवं विनोद गौतम तथा उत्तराखंड से विनोद पांडे की नियुक्ति की गई l वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर गौरव शर्मा जी मोदीनगर से, राहुल भारद्वाज मेरठ से, सतीश गौतम हाथरस से, यादवेंद्र शर्मा आगरा से, सुधांशु शर्मा मेरठ से, श्रीधर राव महाराष्ट्र से, विनीत कौशिक मेरठ से, अरविंद वाजपेई लखनऊ से, विवेक शर्मा दिल्ली से, रेनू उपाध्याय उत्तराखंड से, हिमांशु जोशी उत्तराखंड से, मनोज शर्मा गौतम बुध नगर से, दीपक द्विवेदी कन्नौज से कार्य करेंगे 




इसे भी पढ़ें : गर्मियों में इस तरह रखे अपनी त्वचा का खास ख्याल   www.bharatnews360.com/news-details/1417/how-to-take-care-of-skin-in-summer










वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव के रूप में गौरव तिवारी , निखिल शर्मा , राजेश झा ,कपिल प्यासी , शुभम दुबे , अभिषेक शर्मा , गौरव शर्मा , भावेश कांडपाल , प्रमोद कुमार शर्मा , हर्षवर्धन शर्मा , मयंक शर्मा , हितेश प्रताप शर्मा , मलय दीक्षित , विनीत शर्मा , राकेश पंत , अंशुमन चतुर्वेदी , पवन शर्मा , अविनाश शर्मा , रितेश शर्मा, श्रीमती नेहा शर्मा , उपेंद्र तिवारी , ऋषि भारद्वाज , उमेश शर्मा , कार्तिक करुणेश , राजेश चौबे , कार्तिक डंटू , अमित शर्मा , सौरभ कांत तिवारी जी, अमित पांडे , धर्मेंद्र शुक्ला , विपुल समझदार, अभिषेक दीक्षित कार्य करेंगे 
















नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में नवीन शर्मा, संकेत कौशिक, हर्षित कौशिक, मनोज शर्मा, नरदेव शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, आचार्य प्रदीप मुर्थल, संदीप कौशिक, सुशील त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, पुनीत दुबे, रजत शर्मा, अविनाश ओझा, अंकुश भारद्वाज का मनोनयन किया गया। पदाधिकारी सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के वाईस चेयरमैन पंडित आर एस गोस्वामी ने कहा कि वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन बाबूजी पंडित मांगेराम शर्मा जी के नेतृत्व में दशकों से ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है,
















बाबूजी ने सदैव ही बिना किसी भेदभाव के ब्राम्हण समाज के एक एक व्यक्ति को जोड़ा एवं देश ही नहीं विदेशों में भी यह संस्था ऐतिहासिक कार्य कर रही है l वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडेय ने नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि आज से आप सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गयी है,

















आप सबको ब्राह्मण समाज के हित में हमेशा चार सूत्र पर कार्य करना है - ब्राम्हण गौरव, राजनीतिक सोच, आर्थिक सोच, शैक्षिक सोच l अंततः नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अम्बर स्वामी ने अपने कार्यकारिणी की विशेष बैठक ली, विभिन्न विषयों पर विमर्श के साथ आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की l






इसे भी पढ़ें: बेसन के ये 4 फेस पैक से मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा   www.bharatnews360.com/news-details/1411/use-gram-flour-in-these-ways-for-glowing-and-spotless-skin

  •               

Leave a comment