कु.मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर

कु.मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर "संविधान से समरसता तक" के मूल वाक्य को चरित्रार्थ करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की श्रृंखला का आज शुभारंभ हुआ जो कि दिनाँक 14 अप्रैल 2020 अर्थात संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के जन्मदिवस तक सतत रूप से चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवम माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संविधान दिवस के संदर्भ में दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित संबोधन को छात्राओं को सुनाया एवम दिखया गया। इसके उपरांत संस्था की प्राचार्या द्वारा छात्राओं को संविधान के आदर एवम अनुसरण की शपथ दिलवाई गयी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या द्वारा संविधान से अनुशासन की राष्ट्रीय परिकल्पना की व्याख्या की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ममता उपाध्याय द्वारा संवैधानिक अधिकारों एवम कर्तव्यों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । इसके उपरान्त डॉ. ममता उपाध्याय एवम डॉ.सीमा देवी के निर्देशन में संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं को संविधान की प्रासंगिकता से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसकी सभी ने सराहना की। उक्त के साथ साथ डॉ. शालिनी तिवारी के निर्देशन में मौलिक कर्तव्यों पर केन्द्रित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के बी.ए. की छात्राओं को संविधान मास के उपलक्ष्य पर भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का भृमण भी कराया गया। इस अवसर पर कु.मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर "संविधान से समरसता तक" के मूल वाक्य को चरितार्थ करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की श्रृंखला का आज शुभारंभ हुआ जो कि दिनाँक 14 अप्रैल 2020 अर्थात संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के जन्मदिवस तक सतत रूप से चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवम माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संविधान दिवस के संदर्भ में दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित संबोधन को छात्राओं को सुनाया एवम दिखया गया। इसके उपरांत संस्था की प्राचार्या द्वारा छात्राओं को संविधान के आदर एवम अनुसरण की शपथ दिलवाई गयी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या द्वारा संविधान से अनुशासन की राष्ट्रीय परिकल्पना की व्याख्या की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ममता उपाध्याय द्वारा संवैधानिक अधिकारों एवम कर्तव्यों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । इसके उपरान्त डॉ. ममता उपाध्याय एवम डॉ.सीमा देवी के निर्देशन में संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं को संविधान की प्रासंगिकता से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसकी सभी ने सराहना की। उक्त के साथ साथ डॉ. शालिनी तिवारी के निर्देशन में मौलिक कर्तव्यों पर केन्द्रित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के बी.ए. की छात्राओं को संविधान मास के उपलक्ष्य पर भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की उपस्तिथि एवम सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया। परिवार के समस्त सदस्यों की उपस्तिथि एवम सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

  •               

Leave a comment